Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल को मिली बड़ी कामयाबी गांजा फूल पत्ती समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : करनाल हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओ.पी.सिंह,आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन वा पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत,आई.पी.एस वा पुलिस अधीक्षक पंखुडी कुमार के नेतृत्व मे समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल यूनिट ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक नशा तस्करो को तीन किलोग्राम गांजा फूल पत्ती सहित गिरफ्तार करने में बडी सफलता हासिल की। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स एच.पी.एस.हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्युरो, करनाल प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बतलाया कि उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व एक टीम पानीपत इलाका में मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली की गांव मैहमदपुर बाबरपुर मोड पानीपत से अनुप पुत्र राम कुमार गांजा फूल पत्ती बेचने का धंधा करता है जो आज मैहमदपुर बाबरपुर में गांजा फूल पत्ती लेकर आया है। जो उसे बेचने की फिराक में है। अगर अभी तुरंत रेड की जाए तो काफी मात्रा में गांजा फूल पत्ती बरामद हो सकता है। तभी गुप्त सुचना के आधार पर उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचे तो एक युवक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के साथ खडा दिखाई दिया। वह युवक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई। जब उनसे नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम अनुप पुत्र राम कुमार वासी गांव सिवाह पूछा गया तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। तभी मोका पर राजपत्रित अधिकारी ETO अमित कुमार पानीपत को बुलवाकर कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें तीन किलोग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुआ। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 45 हजार है। जिसके संबंध में थाना 13/17 मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया वा अब आरोपी को थाना 13/17 के सहायक पुलिस निरीक्षक सन्जीव कुमार के हवाले किया गया, जो सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावेगा तथा गहनता से पुछताछ की जायेगी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह हरियाणा नार्कोटिक्स युनिट प्रभारी करनाल ने बताया कि जहां से भी यह नशा खरीद कर लाए थे उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा| उसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है, जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा| हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा की है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो एनसीबी के टॉल फ्री न० 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके | आपकी दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।

Comments