दिल्ली तैराकी में समर्थ बलदेव सिंह ने तालकटोरा तरण ताल स्टेडियम पर जीता गोल्ड
BOL PANIPAT : दिल्ली ओपन टैलेंट सर्च तैराकी प्रतियोगिता जो की 23 24 अगस्त 2025 को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय तरण ताल 50 मी स्विमिंग पूल तालकटोरा स्टेडियम न्यू दिल्ली के शुरुआत तथा समापन किया गया। जिसमें तैराकी के लड़के व लड़कियों के विभिन्न ग्रुप रखे गए।
समर्थ बलदेव सिंह पानीपत हरियाणा पाईट स्कूल हुड्डा से भाग लिया तथा 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक मे 1:02:76 का समय निकालते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और 50 मीटर फ्री स्टाइल में 45:45 का समय निकाल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समर्थ बलदेव सिंह ने ग्रुप 9 लड़कों में दो पदक जीते।
समर्थ चौधरी बलदेव सिंह ने पाइट स्कूल के साथ-साथ अपने गांव उग्र खेड़ी जिला पानीपत तथा राज्य हरियाणा का भी नाम रोशन किया है।
समर्थ एक उभरता हुआ तैराक है जो कि पानीपत जिला के बेस्ट तरणताल चौधरी बलदेव सिंह तैराकी अकैडमी, काला आम रोड पर अपनी तैराकी की सुबह शाम तैयारी करता है। अभी समर्थ सिर्फ 7 साल का है इस प्रतियोगिता में उसका उज्जवल भविष्य दिखता है।
गोल्ड जीतने पर पानीपत तैराकी संघ तथा अभिभावक गण एवं गांव के गण मान्य व्यक्तियों ने समर्थन को अपना आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल जीते और भारत का नाम रोशन करें।

Comments