Saturday, August 15, 2026
Newspaper and Magzine


बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूल के विद्यार्थी सम्मानित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 15, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 15 अगस्त। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इनमें बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर जिला स्तरीय समारोह के मुख्यअतिथि विकास एवं पंचायत, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सम्मानित किया।
बेहतरीन प्रस्तुति देने वालों में एसडी पीजी कॉलेज के हरियाणवी नृत्य को प्रथम स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठï मा. विद्यालय मडलौडा के सामुहिक नृत्य को द्वितीय और गुरू रामदास स्कूल के भंगड़ा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को मंत्री कृष्णलाल पंवार ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व एसपी भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply