एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की छात्रा सुनैना ने बीए अंग्रेजी ऑनर्स परीक्षा में केयूके मेरिट लिस्ट में पाया दसवां स्थान
कॉलेज के नौ अन्य विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट में पाए सर्वोत्तम अंक एवं स्थान
BOL PANIPAT , 04 फरवरी, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बीए अंग्रेजी ऑनर्स(चतुर्थसेमेस्टर) की परीक्षा में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की मेरिट लिस्ट में न सिर्फ दसवां स्थान पाया बल्कि नौं अन्य विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट अच्छे स्थान प्राप्त किये औरदूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा दी. दसवांस्थान छात्रा सुनैनाने 430 में से 371अंक प्राप्त कर हासिल किया. इसी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों में राहुल ने 84 प्रतिशत, मुस्कान ने 83.95प्रतिशत, मानसी राठी ने 82.79 प्रतिशत, श्रुति गोस्वामी ने 81.86प्रतिशत, साक्षी चौधरी ने 81.62प्रतिशत, प्रियांशु अत्री ने 78.6प्रतिशत, कमल ने 76.27प्रतिशत, सिमरन बजाज ने 73.75प्रतिशत और अदिति ने 71.86 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज और जिले का मान बढाया. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी. उनके साथ अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो अन्नू आहूजा समेत समस्त अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक मौजूद रहे जिनमेडॉ एसके वर्मा, डॉ संतोष कुमारी,डॉ मोनिका खुराना, प्रो वीरेंद्र गिल, प्रोसनी भुक्कर, प्रो डेंनसन डी पॉल, प्रो दीप्ति शर्मा, प्रो सुरभि, प्रो मणि और प्रो मानवी शामिल थे. सभीप्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विदित रहे की कॉलेज में बीए अंग्रेजी ऑनर्स कोर्स शुरू करने का मकसद छात्र-छात्राओं को एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमके लिए तैयार करना और उन्हेंअंग्रेजी भाषा में पारंगत बनाना रहाहै. यह कोर्स कॉलेज के सफलतम कोर्सेज में से एक है जिसमे प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में विशेष रूचि रहती है. कोर्स की शुरुआत से ही बीए अंग्रेजी ऑनर्स का परिणाम साल-दर-साल शानदार आरहा है और इस कोर्स में पढने वाले विद्यार्थियों को इसका खूब फायदा मिला है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज की बीए अंग्रेजीऑनर्सके विद्यार्थियों से उन्हें सैदव अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रही है और सुनैना,राहुल, मुस्कान, मानसी राठी, श्रुति गोस्वामी, साक्षी चौधरी, प्रियांशु अत्री, कमल, सिमरन बजाज और अदिति ने अपनी मेहनत और लगन के दमपर इस बेमिसाल उपलब्धि को हासिल किया है.कॉलेज में बीए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स शुरू करने का मकसद छात्र-छात्राओं को एमए अंग्रेजी के लिए तैयार करना और उन्हेंअंग्रेजी भाषा में पारंगत बनाना है. एसडी पीजी कॉलेज का यदि खेलकूदएवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नाम है तो उसका शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहाहै. उन्होनें इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी की तहे दिल से सराहना की. उन्होनें कहा किअंग्रेजीविषयमें निपुणता प्राप्त करने वालो के लिए भविष्य में बहुत सारे विकल्प मौजूद है.अंग्रेजी विषय में गंभीर और निपुण व्यक्ति को जीवन में सफलता अवश्य मिलती है. आजकल तो निजी कंपनियां भी इसविषय के विशेषज्ञों को अपने यहां अच्छे वेतन पर रखने लगी है.
पवन गोयल एसडी कॉलेज प्रधान ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सुनैना,राहुल, मुस्कान, मानसी राठी, श्रुति गोस्वामी, साक्षी चौधरी, प्रियांशु अत्री, कमल, सिमरन बजाज और अदितिने एक बार फिर साबित किया है की हमारे विद्यार्थी बेमिसाल है. इनविद्यार्थियोंने जो मिसाल कायम की है वह दूसरे विद्यार्थियो के लिए नजीर बनेगी. एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर छात्र-छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए दृढसंकल्प है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है. उन्होनें कहा किअंग्रेजी विषय के माध्यम से कोई भी विद्यार्थी किसी सरकारी, निजी एवं शैक्षिक संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सकता है या अपना निजी प्रशिक्षण केंद्र चला सकता है. मेहनती छात्र-छात्रा को बुलंदमुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है.
प्रो अन्नू आहूजा विभागाध्यक्षा अंग्रेजी विभाग ने कहा किआज के प्रतियोगिता भरे युग में सफल होने के लिए अग्रेंजी भाषा का ज्ञान होना बहुत जरुरी है. हम खुद महसूस कर सकते है कि कैसे लोग स्पोकन इंग्लिश का कोर्स चलाकर कामयाब हो रहे हैं. हर प्रतियोगी परीक्षा में अंग्रेजी अब जरुरी हो चली है.अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने के लिए उन्होनें कहा कि इसके लिए बीए ऑनर्स कोर्स करने के बहुत ज्यादा फायदे होते है. अंग्रेजी को जानने और बोलने वाले विद्यार्थी एनजीओ, कारपोरेट सेक्टर, टूरिज्म, दूतावास, पब्लिकेशन बिजनेस, टीवी, रेडियो ब्रॉडकास्टिंग एडवर्टाइजमेंट, बीपीओ, इंटरप्रेटर और टीचिंग आदि में बखूबी काम कर सकते है. सभीछात्राओं की सफलता के लिए उन्होनें कॉलेज प्रशासनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की.
सुनैना,राहुल, मुस्कान, मानसी राठी, श्रुति गोस्वामी, साक्षी चौधरी, प्रियांशु अत्री, कमल, सिमरन बजाज और अदितिने अपनीउपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और समस्त अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों को दिया. सभी का स्वप्न अंग्रेजी भाषा के प्राध्यापक पद पर कार्य करना है और इसके लिए उन्होनेंअभी से मेहनत करनीशुरू कर दी है. अंग्रेजी विषय ने उन्हें बहुतआकर्षित किया है. सभी छात्राओं को अपने कॉलेज, प्रबंधकारिणी, प्राचार्य औरप्राध्यापकों पर बहुत गर्व है.

Comments