Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडीएम व नगराधीश ने किया सरल केंद्र का औचक निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 2, 2023 Tags: , , , , ,

-देरी से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को दी जरूरी हिदायत

BOL PANIPAT , 2 मई। एसडीएम  वीरेंद्र कुमार ढुल व नगराधीश राजेश सोनी ने जिला सचिवालय स्थित सरल केंद्र का मंगलवार को औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को जरूरी हिदायतें देते हुए कहां कि वे कार्यालय में समय पर पहुंचे व लोगों के कार्यों को निष्ठा पूर्व करें।
एसडीएम ने कहा कि सरल केंद्र का संबंध आम जनता से जुड़ा है इसमें उनकी देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। देरी से आने वाले कर्मचारियों की वजह से सरकार की विश्वनीयता पर सवाल उठते हैं। किसी भी कर्मचारी/अधिकारी का कार्यालय में देरी से आना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई कर्मचारी कार्यालय में देरी से पहुंचता है व अपनी सीट पर समय नहीं बैठता है तो कार्रवाई के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। गैर हाजिर मिलने पर कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही हो सकती है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम व नगराधीश ने सरल केंद्र में कर्मचारियों की सीट पर हो रहे जनहित के कार्यो की भी जांच पड़ताल की।
एसडीएम वीरेंद्र ढुल प्रात: 9 बजे कार्यालय पहुंचे व सीधे सरल केंद्र में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्य के लिए पहुंचे अनेक लोगों से बात की व उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।
औचक निरीक्षण के दौरान सरल केंद्र के कर्मचारियों ने एसडीएम व नगराधीश के समक्ष कई जरूरी समस्याएं भी रखी जिनका संबध सीधा जनता से रहा है। इस पर एसडीएम ने कर्मचारियों को उनकी समस्या का अतिशीघ्रता से दूर करने का आश्वासन दिया।

Comments