Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


75 साल पुराना पेड़ है तो करें आवेदन. मिलेगी पैंशन: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 जून। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार ने 75 साल पुराने पेड़ों की देख-रेख करने वालों के लिए पैंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम हरियाणा प्राण वायु देवता पैंशन है। जिला में यदि किसी व्यक्ति के घर या स्वयं की जमीन पर 75 साल या इससे पुराना पेड़ है तो वे अपने जिले के वन विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेड़ों को 2500 रुपए वार्षिक पैंशन दी जाएगी।
इसके बाद एक समिति द्वारा उस आवेदन का आंकलन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत सभी शर्तें पूरी पाई जाती हैं तो लाभार्थी व्यक्ति को पेड़ों से मिलने वाली पैंशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्राण वायु देवता पैंशन योजना सरकार की ओर से पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि पुराने पेड़ों की पहचान के लिए वन विभाग ने सर्वे कराया था। पुराने पेड़ों के रख-रखाव के लिए प्रति पेड़ पैंशन के रूप में 2500 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि इन पेड़ों को और आगे बढऩे और लोगों को ताजा ऑक्सीजन प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए दी जाएगी। पेड़ के लिए मिलने वाली पैंशन की राशि पेड़ के मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।  

Comments