एसडीएम ने सीएचसी अहर का किया दौरा
अनुपस्थित मिले दो चिकित्सक, उपायुक्त एवं सीएमओ को दी गई सूचना
BOL PANIPAT , 6 दिसम्बर। एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने मंगलवार को सीएचसी अहर का दौरा कर औचक निरीक्षण किया और मौके पर आए हुए मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने इस दौरान हाजिरी रजिस्टर भी चैक किया जिसमें दो चिकित्सक गैर हाजिर मिले। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को लिखित में दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामपाल, डिप्टी सीएमओ सुनील संदुजा भी मौजूद रहे।
एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने बताया कि उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार उपमण्डल स्तरीय सर्तकता कमेटी गठित की गई है। उस कमेटी का बतौर अध्यक्ष होने के नाते वे महीने में अपने क्षेत्र में इस तरह का औचक निरीक्षण करते हैं। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को दी जाती है। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर उन्होंने सीएचसी अहर का दौरा किया है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को साफ-सफाई को लेकर विशेष दिशानिर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई अच्छी तरह से रखें। रोगियों के अस्पताल में आने पर उनके साथ औपचारिकताएं ना करें। समय पर अपनी हाजिरी सुनिश्चित करें।

Comments