आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत बापौली व समालखा में स्वास्थ्य एवं बाल विकास गतिविधियां आयोजित
BOL PANIPAT , 29 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग, पानीपत द्वारा चलाए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज बापौली एवं समालखा खंडों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। दोनों खंडों में कार्यक्रम का आयोजन समुदाय, माताओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनीमिया की रोकथाम तथा बच्चों की वृद्धि एवं विकास की निगरानी से संबंधित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई), खेल के माध्यम से सीखने तथा स्कूल रेडीनेस पर भी अभिभावकों एवं बच्चों को जानकारी दी गई।
पीओ सिमरन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, कविताओं एवं कहानी-कथन जैसी गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

Comments