किराना दुकान में चोरी की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार. 1500 रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 20 नवम्बर 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक किराना दुकान में चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को मंगलवार देर शाम सेक्टर 24 में एमजेआर चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फैजान निवासी घोसली मोहल्ला के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी सराफत निवासी घोसली मोहल्ला के साथ मिलकर किराना दुकान में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। दुकान से चोरी की 50 हजार रूपए की नगदी को आरोपियों ने दो बराबर हिस्सों में बाट लिया था। आरोपी फैजान ने अपने हिस्से में आई 25 हजार रूपये की नगदी में से ज्यादार पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी फैजान के कब्जे से बचे 1500 रूपये बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सराफत के कब्जे से 1 हजार रूपये बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में नितिन पुत्र दर्शन लाल निवासी सेक्टर 11 ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था उसने पुरानी सब्जी मंडी के पास किराना की दुकान की हुई है। 29 जून की देर रात वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। अगले दिन अल सुबह किसी कारण से वह दुकान नही खोल पाया। सायं करीब 6 बजे दुकान पर आया तो दोनों ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर जांच करने पर गल्ला पूरा खाली मिला। अज्ञात चोर दुकान से 50 से 52 हजार रूपये की नगदी चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग में नितिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments