घर में घुसकर तोड़फोड़ व रास्ता रोककर मारपीट करने के 8 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 16 मार्च, खुखराना गावं में घर में घुसकर तोड़फोड़ व रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में आठ आरोपियों ने सोमवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर किया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त गंडासी, कार, बाईक बरामद करने और फरार इनके साथ आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपियों को माननीय न्यायालय से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों की पहचान कवि गांव निवासी अमित, साहिल, जगत, गांव भंडारी निवासी विवेक, गांव अदियाना निवासी कृष, कुलदीप नगर निवासी अजीत, गंगाराम कॉलोनी निवासी नहीम व हरि नगर निवासी मोमिन के रूप में हुई है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम द्वारा उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही थी। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला:
थाना पुराना औद्योगिक में खुखराना गांव निवासी शुभम पुत्र भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कवि गांव निवासी अमित, साहिल, जतिन उर्फ काटा, अदियाना निवासी कृष और योगेश शर्मा, अजीत उर्फ बबूआ, मोमिन व इनके 10 अन्य साथियों ने मिलकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। 26 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह घर पर परिवार सहित सो रहा था और छोटा भाई सुमित किसी काम से बाहर गया हुआ था। देर रात उक्त सभी आरोपी 2 कार व 4 बाइक पर सवार होकर आए। सभी आरोपी गंडासी, चाकू व बिंडो से लैस थे। आरोपियों ने उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौच की और ललकारा देकर घर से बाहर निकलने की धमकी दी। उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला, आरापियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गंडासी से तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद गंडासियों से मेन गेट को तोड़कर अंदर घूसे और बाइक में तोड़ फोड़ कर दी। आरोपियों ने गंडासी से दवाजे पर वार कर खोलने का प्रयास किया। शौर सुनकर पड़ौसी इक्कठा हुए तो सभी आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों को कही से सूचना मिली कि उसका भाई सुमित गांव कालखा से घर की तरफ आ रहा है। आरोपियों ने सुताना गांव के पास सुमित की कार को घेर लिया। सुमित के साथ कार में उसका दोस्त सोहेल भी था। आरोपियों ने कार पर गंडासियों से ताबड़तोड़ वार कर सुमित व सोहेल को कार से बाहर निकाला और उन दोनों से साथ मारपीट की। आस पास के लोगों इक्कठा हुए तो दोनों किसी तरह वहा से भागने में कामयाब हुए। आरोपियों ने सुमित का पीछा कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। थाना पुराना औद्योगिक में शुभम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments