Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिक से मारपीट कर नगदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जून 2023, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने झंडे वाली फैक्टरी के पास श्रमिक से मारपीट कर पैसे छीनने वाले दूसरे आरोपी साहब सिंह निवासी निसिंग करनाल हाल किरायेदार सौंधापुर को बीती देर साय गिरफ्तार किया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गत मार्च में आरोपी मुबससीर उर्फ गुल्लू निवासी लोनी गाजियाबाद यूपी किरायेदार सौंधापुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी साहब सिंह निवासी निसिंग हाल किरायेदा सौंधापुर व राहुल निवासी शांति नगर के साथ मिलकर योजना बनाकर पैसे छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने युवक से छीने गए पैसे बाट लिए थे। उसने अपने हिस्से में आए 10 हजार में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी मुबसीर उर्फ गुल्लू के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने आरोपी साहब सिंह को शुक्रवार साय पुराना औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी राहुल व मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके मुबसीर उर्फ गुल्लू के साथ मिलकर पैसे छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी साहब सिंह ने उसके हिस्से में आए 20 हजार रूपए में से ज्यादा पैसे खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 800 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी साहब सिंह को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला.
थाना पुराना औद्योगिक में किशोर पुत्र इंद्रपाल निवासी सौंदापुर ने शिकायत देकर बताया था कि वह सौंधापुर में संभव एक्सपोर्ट में काम करता है। 6 जनवरी को बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह कमरे से 50 हजार रूपए लेकर बैक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह झंडे वाली फैक्टरी के पास पहुंचा तो सामने खाली पड़े प्लाट में से एक युवक निकलकर आया। युवक ने गला पकड़कर उसके साथ मारपीट की और बोला जितने पैसे है निकालकर दे वरना जान से मार देगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने आवाज देकर अपने दो साथियों को बुलाया। तीनों आरोपी मारपीट कर उसकी जेब से 50 हजार रूपए निकालकर पास में खड़ी अपनी बाइक सहित फरार हो गए। आरोपी ने अपने साथी को गुल्लू नाम लेकर बुलाया था। किशोर की शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments