-चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई
BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सनौली रोड स्थित सेक्टर 11/12 कट पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी सफीदों जीन्द के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर सनौली रोड स्थित सेक्टर 11/12 कट पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी सफीदों जीन्द के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 26 अगस्त को असंध रोड पर राज ट्रैडिंग कंपनी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में संदीप पुत्र सतपाल निवासी डाहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। आरोपी के पास खुद की बाइक नही थी। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments