Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 मई। योग-आयोग हरियाणा, आयुष विभाग पानीपत व पतंजलि योग समिति के सयुक्त तत्वावधान में जिले व ब्लाक स्तर पर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 सतपाल ने बताया कि जिला उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में राजकीय विद्यालयों के पी.टी.आई., डी.पी., पंतजलि योग समिति के योग शिक्षकों सहित 500 से अधिक लोगो ने बढ-चढ कर भाग लिया।

आयुष विभाग की योगा स्पेशलिस्ट निलिमा पाल तथा पंतजलि योग समिति के अशोक अरोड़ा मुख्य शिक्षक हरियाणा योग अयोग, जसमेर सिंह, सुमन वधवा योग शिक्षिका, सुनीता खुराना तथा विनोद बांगड ने सभी प्रतिभागियों को योग के बारे में जानकारी देते हुए जियो गीता पार्क सैक्टर 13-17 पानीपत में सभी को योग कराया।

इस अवसर पर राम मेहर कौशिक, बलवान सिंह, रामेश्वर दास सैनी, संजीव अग्रवाल, मास्टर महेंद्र शर्मा, प्रवीण गोयल, शशी, सिमरन तथा डा0 संजय राजपाल, महिपाल बंसल आयुष विभाग से उपस्थित रहे। इसी कड़ी में बापौली ब्लाक में महेन्द्र सिंह चित्रा व डा0 नितिन रॉय, मतलौड़ा में राकेश नैन व डा0 पंकज गुप्ता तथा वैश्य कालेज समालखा में विरेन्द्र सिंह व डा0 मिक्की की प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने में विशेष भूमिका रही।

Comments