आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में 15 से 18 वर्ष के बच्चो को दी गयी कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में करोना से बचाव का टीका लगने से व संक्रमण से सुरक्षित करने का द्वितीय चरण पूरा किया गया। जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चो को शामिल किया गया। करोना नियमों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने टीका लगवाने के लिए पंक्तिबद्ध होकर उचित दूरी अपनाई पर फिर भी उनमें उत्साह की कमी नहीं थी। आई.बी.(एल) पब्लिक की प्रधानाचार्या सोनिया चावला द्वारा बच्चों की सुरक्षा हेतु उठाया यह कदम अति सराहनीय है जिससे सभी बच्चे लाभान्वित हुए। बच्चों के भविष्य को देखते हुए बच्चों के लिए यह आवश्यक भी है क्योंकि जहॉं बच्चे सुरक्षित रहेंगें वहॉं अभिभावक भी चिंतामुक्त रहेंगे।

Comments