डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में किया एम.यू.एन.प्रशिक्षण का आयोजन
BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक 16मई 2024 को एम.यू.एन. प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को देश-विदेश के कई विषयों की जानकारी दी गई एवं साक्षात्कार कौशल के साथ जोड़ा गया। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने हेतु कौशल अभ्यस्त उपदेशक राहुल मेनन को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 130 विद्यार्थी प्रतिभागी बनें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रभावी भाषण शैली एवं व्यक्तित्व विकास की बारीकियों से अवगत कराया गया। सम्मेलन का संचालन प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा के नेतृत्व में सकाय सलाहकार सुशील मिश्रा और हिमांशी के सहयोग द्वारा संपन्न किया गया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में व्यक्तित्व विकास ही सफलता की सीढ़ी है। इसलिए व्यक्तित्व विकास हेतु हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह एवं अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।

Comments