वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति रजि. की कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन
BOL PANIPAT : (2 अगस्त )आज दिनांक 02 अगस्त 2022 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति रजि. की कार्यकारिणी की मीटिंग कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त 2022 को श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरि मन्दिर सभा के साथ संयुक्त रूप से एक मेडिकल चेकअप कैप लगाया जाएगा। जिसमें मेदान्ता अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर आयेंगे। मीटिंग में विरेन्द्र सोनी जी को संस्था का सदस्य बनने पर विशेष रूप से सम्मानित कर संस्था में स्वागत किया गया।
आज की इस मीटिंग में महामन्त्री ओम ढींगड़ा वित्त सचिव उपेन्द्र दुआ, हरीश खुराना, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, श्री राम, एम.एल पाहवा, एस.सी. पबरेजा, बलजीत राय, आसानन्द जुनेजा, सतीश गुप्ता, ओ.पी. चुघ, एस.डी. आहुजा, आई.एन कुकरेजा, पीसी चुघ, एन.के. आहुजा, एन के गोयल, राकेश गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामन्त्री ओम ढींगड़ा ने बताया कि यह समिति समय समय पर समाजसेवा के कार्य करती रहेगी।

Comments