शालू ने जीता मिस फ्रेशर का ख़िताब
फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरकी छात्राएं
BOL PANIPAT : मतलौडा 21 अक्टूबर(कविता)। स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन प्राचार्य डॉ संदीप कन्दवाल की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्षा मैडम मंजू शर्मा की देखरेख में हुआ। कॉलेज प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कॉलेज के नियम व सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का मंच संचालन वंदना ज्योति व रूपाली ने बखूबी से किया। इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य, रैंप वॉक,हरियाणवी डांस ,पंजाबी डांस व मनोरंजक खेल की गतिविधियां में प्रस्तुतियां दी । विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस फ्रेशर शालू, फर्स्ट रनर अप दीक्षा व सेकंड रनर अप का खिताब अंकिता ने जीता। विजेता छात्राओं को प्राचार्य ने क्राउन पहना कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर पार्थ, प्रदीप दलाल, दीपक घनघस, मुनीराम, मैडम कविता, मैडम प्रियंका व अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments