Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूली बच्चों ने सीखा – आग लग जाए तो कैसे बुझाएं.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 16, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज आई. बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अग्निशमन, बचाव’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुखिया अमित   व उनके सहायक कार्यकर्ता रहे। उनका स्वागत स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधाानाचार्या जय श्री गर्ग व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा पौधा अर्पण करके किया गया।  इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने, अध्‍यापक वर्ग तथा सहायक कर्मियों ने भाग लिया।  बच्चों को मौखिक तौर पर समझाया कि आग क्या होती है? आग कितने प्रकार की होती है? यह किससे बनी है? एल.पी.जी. गैस, सी.एन.जी गैस को कैसे बुझाया जाता है।  कूलर, प्रैस, मीटर आदि से आग लग जाए तो कैसे बुझाएंगे? उन्होंने आग बुझाने के तीन तरीके बताए।  अधिकतम तापमान, आग लगने का सामान और गैस। इन तीनों स्थितियों से बचने के लिए उन्होंने तीन प्रयोग करके बताए।  अग्निशमन यंत्र चलाकर दिखाया व समझाया  बच्चों ने  भी अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई। एल.पी.जी. गैस में आग लगा कर उसे बुझाने के गुर भी बच्चों ने सीखे। कार्यक्रम बड़ा रोचक और शिक्षाप्रद था।  इसे बच्चों ने खूब रुचि से सीखा जो कि उनको जीवन भर सीख देने वाला था।
युधिष्टर मिगलानी ने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिन्दगी में कब कौन सा हादसा हो जाए। उसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ! प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने अग्निशमन विभाग का इस मोक ड्रिल हेतु समय निकालने धन्यवाद प्रकट किया, उन्होंने  बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की उन्हें जो भी जानकारी या प्रशिक्षण आज अग्निशमन विभाग द्वारा दिया गया है उसे अपने घर पर परिवार व् दोस्तों से साँझा करें ताकि किसी भी तरह की अग्नि दुर्घटनाओं से बचा सके ! अमित कुमार ने बच्चों के साथ विभिन्न इमरजेंसी फ़ोन नंबर भी साँझा किये गये, उन्होंने विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी की इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह की मोक ड्रिल के आयोजन हेतु उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया ।

Comments