Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मजदूरों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए हर वीर को जिला सचिवालय के छ्टे तल पर शिविर लगाया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अक्टूबर। श्रम विभाग के  सहायक निदेशक (औद्योगिक स्वास्थ्य) डॉ हरेंद्र मान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा मजदूरों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए सिलिकोसिस बीमारी की जांच एवम जागरूकता के लिए हर वीर को जिला सचिवालय के छ्टे तल पर शिविर लगाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि यह एक फेफड़ों की बीमारी है जो की स्टोन क्रशर, भट्ठा  मजदूर , निर्माण मजदूर , मार्बल कटर, लोहा व इस्पात की  ढलाई के मजदूरों में पाई जाती है। इस बीमारी के लक्षण सांस फूलना, थकावट होना, भूख नहीं लगा, वजन कम होना, छाती में दर्द, सूखी खांसी इत्यादि है।
      डॉ हरेंद्र मान ने बताया इसको लेकर गत दिनों श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन द्वारा वीडियो कांफ्रेंस कर निर्देश भी दिए गए थे और मजदूरों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता पूर्वक काम करने के  निर्देश दिए थे और कहा था कि  मजदूरों को विशेषत सिलिकोसिस के प्रति जागरूक किया जाए व जिन्हे सिलिकोसिस की बीमारी है उनको हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति के तहत जो सुविधाए मिलती हैं व उन तक पहुंचाई जाए।
        डॉ हरेंद्र मान ने बताया कि सिलिकोसिस पीडि़त को इस नीति के तहत सरकार द्वारा 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, उसके बच्चों की पढ़ाई के लिए 5 से 12  हजार तक सहायता व उसकी लडक़ी की शादी पर  51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा पुनर्वास व पारिवारिक पेंशन इत्यादि सहायता प्रदान की जाती है।

Comments