Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


नाटक मंचन कर दिखाया “अपराजेय महाराणा प्रताप”

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 2, 2022 Tags: , , , , ,

मातृभूमि प्रेम, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप : वीना हुड्डा

मेवाड़ की सेना में 36 बिरादरी के लोग
मुझको ना किसी का भय बंधन, क्या कर सकता है संसार अभी
मेरी रक्षा करने को जब राणा की है तलवार अभी…………
अमर रहे अमर रहे मेवाड़ का राणा अमर रहे…………..

BOL PANIPAT , 02 जून, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल की अवधारणा अन्त्योदय उत्थान वर्ष 2022 को साकार करते हुए आई टी आई पानीपत के विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज अपराजेय महाराणा प्रताप नाटक से नवजागरण का अभिनव प्रयोग किया।
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास की प्रेरणा से मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एस डी पी. जी कालेज के सभागार में शुरुआत समिति के माध्यम से स्थानीय एसडी कॉलेज में नाटक ‘‘अपराजेय महाराणा प्रताप का मंचन किया गया।
श्याम नारायण पाण्डेय की प्रसिद्ध कृति हल्दीघाटी को आधार बनाकर आई टी आई पानीपत के 40 विद्यार्थियों के समूह द्वारा नाटक का मंचन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पानीपत की अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि महाराणा प्रताप मातृभृमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक हैं। रणनीतिक कौशल, जनप्रशिक्षण से मुगल सेना को चुनौती देने में महाराणा प्रताप जैसा दूसरा कोई इतिहास में योद्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस नाटक का मंचन इतिहास दर्शन का अवसर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोहतक मंडल के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार रहेजा ने कहा कि शीघ्र ही इस नाटक का पूरे राज्य में मंचन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग सामाजिक दायित्व निर्वहन योजना के तहत विविध प्रयोग कर रहा है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्ीय संघटन महामंत्री बिनायक राव देश पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के आंरभ में कालेज प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। आई टी आई के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी डा. कृष्ण कुमार ने नाट्य अभियान में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह युवाओं के सशक्तिकरण का अद्भूत प्रयोग है।
नाटक कार्यशाला के संयोजन में आई टी आई शिक्षक रमेश कुमार की बड़ी भूमिका रही। नाटक का समन्वय, संयोजन रीता राय ने किया। कालेज प्रधान पवन गोयल ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं शाॅल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ने किया। सूत्रधार की भूमिका सागर वर्मा एवं पूजा ने निभायी। संगीत निर्देशन विकल्प एवं सागर पंाचाल ने किया।

नाटक में गीत के बोल…………
बनडोली है यही यही पर, है समाधि सेनापति की…………….
मुझको ना किसी का भय बंधन, क्या कर सकता है संसार अभी
मेरी रक्षा करने को जब राणा की है तलवार अभी…………
अमर रहे अमर रहे मेवाड़ का राणा अमर रहे…………..

Comments