Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सीमेंट ने सीएसआर नमन द्वारा शहीद सैनिक की वीरांगना को 527 बैग सीमेंट दिए मुफ्त

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 6, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 06 सितंबर (कविता),  श्री सीमेंट  अपने सीएसआर कार्यक्रम नमन के अन्तर्गत बार्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं को घर बनाने के लिए मुफ्त में सीमेंट प्रदान कर रही है। श्री सीमेंट  द्वारा 16 दिसंबर को मनाये जाने वाले विजय दिवस पर नमन योजना का लोकार्पण किया।  जिसके अन्तर्गत 1 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2019, 20 वर्ष के बीच शहीद हुए जवानों के आश्रितों को घर बनाने के लिए मुफ्त में सीमेंट प्रदान की जावेगी।
श्री सीमेंट के उप महाप्रबन्धक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि  श्री सीमेन्ट लिमिटेड  द्वारा  सुनीता देवी पत्नी सिपाही शहीद विनोद 3185576 के गांव  पटवन तहसील लोहारू जिला भिवानी को 527 बैग सीमेंट मुफ्त  प्रदान की गई । शहीद जवान विनोद के बेटे सोमबीर ने श्री सीमेंट के इस प्रयास के लिए श्री प्रबन्धक का कोटि कोटि धन्यवाद किया। इस अवसर पर  देवेन्द्र माथुर, सुनील यादव, सोमवीर सिंह, अवनेश वर्मा, आशीप, सुरेश गौड़, प्रियंका चौधरी आदि मौजूद रहे  ।

Comments