आईबी पीजी महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा खोतपूरा गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैंप का दूसरा दिन का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा खोतपूरा गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैंप का दूसरा दिन का आयोजन किया गया । प्रातः कालीन सत्र में स्वयं सेविका आयशा ने स्वयं सेवकों को योगा और प्रोफेसर मंजली ने स्वयं सेवकों को मेडिटेशन करवाया गया । उसके बाद स्वयं सेवकों से सफाई अभियान शुरू करवाया ।
सायंकालीन सत्र में मैडम शालू और रोहित सर, वैलेंटीयर ऑफ रेड क्रॉस यूनिट द्वारा स्वयं सेवकों को बच्चों की सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया करवाया गया । उन्होंने स्वयंसेवको को “दस नौ आठ, बच्चे के ठाठ” स्लोगन के द्वारा बताया कि कोई भी बच्चा अगर आपको मजदूरी करता हुआ मिलता है और कोई भी बच्चा अगर अपने माता-पिता से बिछड़ गया है तो तुरंत हमें 1098 पर कॉल करें । उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि अगर उन्हें कहीं पर भी बाल विवाह के बारे में पता चलता है तो तुरंत 1098 पर कॉल करके सूचना दें ताकि हम वहां पर तुरंत पहुंच कर उनके खिलाफ कार्यवाही कर सके ।
एनएसएस अधिकारी डॉ जोगेश जी ने बताया कि हमें भारत के बच्चों को हिंसा से दुर्व्यवहार और शोषण से बचाना चाहिए । भारत में बच्चों की सुरक्षा के लिए अनेक कानून है और बाल सुरक्षा को सामाजिक विकास के मुख्य घटक के रूप में तेजी से स्वीकार किया जा रहा है । प्रोफेसर साक्षी मुंजाल और प्रोफेसर नीतू मनोचा द्वारा सड़क सुरक्षा रैली भी निकाली गई । जिसमें स्वयं सेवकों ने “मत करो इतनी मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती” , “ना शोंक ना मजबूरी हेलमेट पहनना जरूरी” के नारे लगाए । एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने स्वयं सेवकों को बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता करवाई ।
उन्होंने यह बताया कि खेलकूद आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी है जिससे उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । इस अवसर पर डॉ जोगेश कुमार, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, प्रोफेसर नीतू मनोचा प्रोफेसर साक्षी प्रोफ़ेसर मंजली आदि उपस्थित रहे ।

Comments