अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से मनाया श्री गणपति विसर्जन महोत्सव। निकाली शोभा यात्रा।
BOL PANIPAT : (28 सितम्बर 2023) श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनिधाम में आज अनंत चतुर्दशी पर श्री गणपति विसर्जन महोत्सव धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर किया गया।
वार्ड 1 घेर अराईंया स्थित श्री शिव मन्दिर एवं शनि धाम में 10 दिन पूर्व श्री गणपति महाराज जी की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई थी। आज वीरवार को श्री गणपति महाराज जी की पूजा सोनू भगत व उनकी धर्मपत्नी ममता भगत ने विधिपूर्वक की। दोपहर को नगर की मेयर अवनीत कौर ने गणपति महाराज की विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। मंदिर सभा की ओर से प्रधान संजीव गुगलानी ने मेयर अवनीत कौर को दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। अवनीत कौर ने मंदिर सभा की ओर से करवाए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की। दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी राजन गुप्ता व गौरव गुप्ता ने गणपति महाराज की पूजा करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में करनाल से आए शिव एवं पार्वती, शिव ताण्डव नृत्य व शिव व अघोरियों की होली की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शिव स्वरूप मुख से अग्नि निकालकर श्रद्धालुओं को हतप्रभ कर दिया।

मुख्य अतिथि राजन गुप्ता व गौरव गुप्ता का संरक्षक हरीश कालड़ा उपप्रधान सोनू भगत, महामंत्री रोहित ग्रोवर, राजकुमार हंस, मा. शिव कुमार, पवन मुंजाल समेत सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मंदिर सभा की ओर से प्रधान संजीव गुगलानी समेत सभी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह व दोशाला ओढ़ाकर दोनों मुख्यअतिथियों को सामाजिक कार्यों व सनातन धर्म की सेवा के लिए सम्मानित किया। राजन गुप्ता व गौरव गुप्ता ने मंदिर सभा द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। राजन गुप्ता ने कहा कि आज के समय में सनातन धर्म के प्रचार के लिए हमें तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए हमें नई पीढ़ी को प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल उड़ाकर होली खेली तथा करनाल से आए कलाकारों ने शिव अघोरियों के साथ होली खेले मसाने मंे पर नृत्य कर सभी को शिव भक्ति से सरोबार कर दिया। विसर्जन यात्रा घेर अराईयां से सलारगंज गेट, लाल बत्ती चौक, असंध रोड, रामलाल चौक, से होती हुई असंध रोड नहर पर पहुँची। जहां गणेश जी का पूर्ण श्रद्धाभाव से विसर्जन किया गया। जहां रामलाल चौक पर शिव कावड़ समिति की ओर से स्वागत प्रधान चरणजीत गक्खड़, मदन गक्खड़ एवं हरीश कालड़ा ने किया। इस अवसर पर चिन्टू शर्मा, अजीत गुप्ता, राहुल, राजू मुंजाल, कपिल बुद्धिराजा, सुनीता गुगलानी, रिम्पी मुंजाल, सुमन शर्मा, सुनीता मुंजाल, रेशमा, सतपाल गुगलानी, जुगल किशोर, सूजल नारंग, दक्ष मुंजाल आदि उपस्थित थे।

Comments