साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य काबू. 1 वारदात का खुलासा
साइलेंसर की मिट्टी निकालकर बेचता था आरोपी
10 हजार रूपए व चोरी की एक बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 6 सितम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने गाड़ी से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। पूछताछ में आरोपी से एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान रामसिंह उर्फ हैपी निवासी कच्चा कैंप पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी गाड़ियों से साइलेंसर चोरी कर उसके अंदर से धातू युक्त मिट्टी निकाल उसे बेच देता है। साइलेंसर के अंदर प्रयोग होने वाली मिट्टी काफी कीमती होती है। आरोपी ने मई में गांव पसीना खुर्द में घर के बाहर खड़ी एक सुपर केरी गाड़ी से चोरी किया साइलेंसर अंज्ञात युवक को 12 हजार रूपए में बेचकर 2 हजार रूपए नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए व चोरी की एक बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी रामसिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि0 संद्विगध किस्म का एक युवक जाटल रोड़ पर नहर पूल के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रामसिंह उर्फ हैपी पुत्र सिगारा निवासी कच्चा कैंप पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने गत मई माह में गांव पसीना खुर्द में एक मकान के बाहर खड़ी सुपर केरी गाड़ी से साइलेंसर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। साइलेंसर चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में ऋषि राज निवासी लजवाना जीन्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी रामसिंह ने उक्त वारदात के अतिरिक्त बाइक चोरी की एक वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक थर्मल के पास झाड़ियों से बरामद की। बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी ने उक्त बाइक नशे की हाल में चोरी की थी।

Comments