फैक्टरी से बिजली की तार, उपकरण व मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन व 450 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT , 27 जनवरी: थाना इसराना पुलिस ने डाहर गोल चक्कर के पास स्थित प्लास्टिक फैक्टरी से बिजली की तार, उपकरण व मोबाइल चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाहर गावं निवासी साहिल व विकास के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि थाना इसराना में गोहाना के जनकपुरा निवासी विकास पुत्र नंदलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि डाहर गोल चक्कर के पास उसकी मल्होत्रा प्लास्टिक के नाम से फैक्टरी है। 17 जनवरी की रात फैक्टरी से हाई वोल्टेज केबल, स्टार्टर सहित बिजली का अन्य सामान और फैक्टरी में काम करने वाले एक श्रमिक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। थाना इसराना में विकास की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि रविवार को फैक्टरी में घूसे एक संदिग्ध युवक को वहा काम कर रहे श्रमिकों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने पहचान साहिल पुत्र रोहताश निवासी डाहर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने डाहर निवासी अपने साथी विकास पुत्र अतर सिंह के साथ मिलकर उक्त फैक्टरी से बिजली की तार, स्टार्टर सहित बिजली का अन्य सामान व एक मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी विकास को भी गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन दोनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन दोनों ने फैक्टरी के चोरी किया बिजली का सामान व तार राह चलते एक अज्ञात कबाड़ी को बेचकर ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 450 रूपए व चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments