Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम परिसर से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 मार्च : रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम परिसर से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव टाबर मस्त सहारनपुर यूपी निवासी बलराम उर्फ बल्लू और ददलाना गांव निवासी मनीष, अजय, सागर, दलीप व संजय के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी में काम कर रही मेसर्स थिसेनक्रुप उहडे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरनल मेनेजर अशोक ने थाना सदर में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी रिफाइनरी में पी 25 प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का साइट के पास ही सामान रखने के लिए गोदाम है। 22 अक्तूबर 2025 को गौदाम इंचार्ज ने परिसर में रखे सामान की जांच की तो कॉपर केबल चोरी होनी पाई गई। अज्ञात चोर 45 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ले गए। थाना सदर में मैनेजर अशोक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून से बलराम उर्फ बल्लू पुत्र अनुज निवासी टाबर मस्त सहारनपुर यूपी को काबू कर पूछताछ की तो उसने ददलाना निवासी अपने पांच साथी आरोपी मनीष, अजय, सागर, दलीप व संजय के साथ मिलकर रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम परिसर से कॉपर केबल चोरी करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के पांचो साथी आरोपियों को बुधवार शाम को ददलाना गांव से गिरफ्तार किया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे रिफाइनरी में लेबर व ड्राइवरी का काम करते और नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने मिलकर अक्तूबर 2025 में रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम से कॉपर केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वीरवार को सभी 6 आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सागर, संजय, अजय को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी बलराम उर्फ बल्लू, मनीष व दलीप को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की कॉपर केबल बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments