Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


अरूण की हत्या करने का छठा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 31, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 31 जुलाई जून : होली के दिन किशनपुरा में कॉलोनी निवासी अरूण की चाकू व ईंट से वार कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को सीआईए वन पुलिस ने वीरवार देर शाम कोर्ट परिसर से सटे गंदा नाला की पटरी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुंगेरी गंज बेगूसराय बिहार हाल किशनपुरा निवासी कुंदन उर्फ कालियां के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों चत्तौरा बेगूसराय बिहार निवासी चिंटू तथा धीवर पटना बिहार हाल किशनपुरा निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने फरार अपने साथी कुंदन उर्फ कालियां के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था।
पूछताछ में आरोपी चिंटू ने बताया था कि बीते फरवरी माह में उसकी अरूण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर होली के दिन अरुण पर हमला किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर तीनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेजा जा चुका है तथा आरोपी चिंटू व सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद से पुलिस फरार चल रहे आरोपी कुंदन उर्फ कालियां की तलाश में दबिश दे रही थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन पुलिस ने वीरवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी कुंदन उर्फ कालियां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन नाबालिग सहित पांचों साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी कुंदन उर्फ कालियां को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह है मामला:

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 की किशनपुरा चौकी में किशनपुरा निवासी अशोक पुत्र शामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अरूण 4 मार्च की शाम करीब 6:10 बजे अपने दोस्त पिंडी के साथ श्मशान रोड की तरफ जा रहा था। गुप्ता फैक्टरी के पास पहुंचने पर चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोककर अरूण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से अरूण पर वार किए। अरूण को काफी चोटें आईं और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने अरूण को उठाकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में अशोक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 126 व 115 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। हमले में घायल अरूण की 11 मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 118(1) व 103(1) जोड़कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी।

Comments


Leave a Reply