Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर चोट मारने के और दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : थाना किला पुलिस ने राजा खेड़ी के पास अर्टिगा गाड़ी सवार युवकों का रास्ता रोककर चोट मारने के और दो आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सेक्टर 11 निवासी फैसल व गोसली मोहल्ला निवासी अनस के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी फिरोज व फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयक्त दो डंडें बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह है मामला

थाना किला में गढी बेसिक निवासी अदरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 जून को साय करीब 4:30 बजे वह अपने जानकार जोवद, उसकी मां व अन्य कई जानकारों के साथ अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर जगदीश नगर कुटानी रोड से नंगला राई यूपी जा रहा था। वह जब राजाखेड़ी मोहाली के बीच पहुंचे तो एक कार सवार लड़को ने उनकी गाड़ी के आगे कार अडाकर रास्ता रोक लिया। कार से पांच छह लड़के लाठी डंडों से लैस होकर उतरे और डंडों से वार कर चोट मारी और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। आरोपियों में एक फिरोज नाम का लड़का भी था। चोट मारकर सभी आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। अदरीश ने शिकायत में बताया था रानी ने उनकी लोकेशन दी है। वह जब गाड़ी में बैठ रहा था तब रानी ने बोला था अदरीस गाड़ी में मत बैठना फायदे में रहेंगा नहीं को तेरे साथ आज बुरा होगा। थाना किला में अदरीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments