Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का छठा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गवालड़ा में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह के छठे आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफतार किये गए आरोपी की पहचान विशाल निवासी ढुराना सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना इसराना में रविंद्र पुत्र रणधीर निवासी गवालड़ा ने शिकायत देकर बताया था कि उसका गांव में कुशाल नाम से पेट्रोल पंप है। 15 फरवरी की देर रात करीब 3:30 बजे एक सफेद रंग की ऑल्टो कार पंप पर आकर रूकी। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने सेल्समैन अंकुश निवासी मांडी को टंकी फुल करने के बोला। कार में 2399 रूपये का पट्रोल आया। सेल्समैन ने तेल डालने के बाद पैसे मांगे तो युवकों ने पिस्टल दिखाकर उसको अंदर खीच लिया और कार को स्टार्ट कर इसराना की तरफ ले जाने लगे। यह सब देख दूसरा सेल्समैन शिवम कार के पीछे दोड़ा और चाबी निकाल दी जिससे कार बंद हो गई। पंप से थोड़ा आगे एक एलेंटरा कार खड़ी थी। कार में बैठे उनके दो साथी आरोपी हथियारों से लैस होकर आए और सभी ने मिलकर सैल्समैन अंकुश से 11000 हजार रूपये लूट लिए। सैल्समैन शिवम ऑल्टो की चांबी लेकर गांव की तरफ भाग गया, अंकुश भी बाद में भागने में कामयाब हो गया। पांचो आरोपी कार की चाबी लेने के लिए पंप पर आए और हथियार लहराते हुए दशहत फैलाकर पंप पर खड़ी पिकअप गाड़ी व एक्टिवा में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। रविंद्र की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उक्त वारदात में आरोपी बलराम व जसबीर निवासी करहंस, सुमित निवासी गोहाना हाल अदियाना, सोमबीर निवासी घिलौड़ रोहतक को गुरूग्राम भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर व आरोपी सुरेश उर्फ नींबू निवासी करहंस को समालखा अड्डा से बीते दिनों गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विशाल निवासी गोहाना व विशाल निवासी इसराना के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद पांचो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम आरोपी विशाल पुत्र राजेश निवासी ढुराना सोनीपत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल पंप से लूटी गई 11 हजार रूपये की नगदी उसने अपने पास रख ली थी। आरोपी ने ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से बचे 1500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments