Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अब तक जिला में 254307 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 10 मई। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 254307 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडियों में आए हुए समूचे गेंहू की खरीद की जा रही है और सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।

डीएफएससी जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस सोमवार सांय इस कुल आवक में से अहर खरीद केन्द्र पर 7255 मीट्रिक टन, बबैल में 4239 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 13989 मीट्रिक टन, बापौली में 47788, छिछड़ाना में 7908, इसराना में 18982 मीट्रिक टन, मडलौडा में 52430 मीट्रिक टन, नौल्था में 1221 मीट्रिक टन, पानीपत में 28523 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
इसी प्रकार समालखा मण्डी में 60412 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 9947 मीट्रिक टन, उरलाना में 1613 मीट्रिक टन गेंहू की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है। जितेश गोयल ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के  लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments