मंडियो में सरसों की अब तक कुल 24272..31 क्विंटल की हुई आवक 23932.8 क्विंटल की हुई खरीद: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
हैफेड व हरियाणा स्टेट वेयरहाउस द्वारा सरसों कि की जा रही खरीद
BOL PANIPAT ,3 अप्रैल। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में सरसों की खरीद का कार्य पूरे मापदंडों के आधार पूर्व किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया की .24272 31 क्विंटल की कुल आवक हुई है जबकि 23932.8 क्विंटल की खरीद हुई है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत मंडी में 9345.41 क्विंटल की आवक हुई है व 9243 क्विंटल की खरीद अभी तक हुई है हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग द्वारा यह खरीद की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि समालखा मंडी में 5896.8 क्विंटन की आवक हुई है व 5875 क्विंटल की खरीद हैफेड द्वारा की गई है।
मडलोडा मंडी में 3273. .1क्विंटल की आवक अभी तक हुई है व 3187.8 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है। बापौली मंडी में 57 क्विंटल कि अभी तक आवक हुई है 57 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है।
उपायुक्त ने बताया की इसराना मंडी में 5695 क्विंटल की आवक हुई है 5590 की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। बाबरपुर मंडी में अभी तक किसी भी तरह की आवक व खरीद की सूचना नहीं है।

Comments