छठ पर्व पर सूर्य को अघ्र्य देकर की अपनी संतान की लंबी आयु की कामना
-समाजसेवी हरपाल ढांडा ने की छठ पूजा के कई कार्यक्रमों में शिरकत
BOL PANIPAT ,30 अक्तूबर। पानीपत में छठ पूजा पर रविवार शाम को विभिन्न स्थानों पर कई संगठनों व समितियों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई एवं प्रमुख समाजसेवी हरपाल ढांडा ने बाबरपुर नाला, असंध रोड व एनएफएल के पास राजबाहों पर छठ पर्व पर आयोजित पूर्वांचल समन्यव परिवार, श्रीराम राज्य संस्था ट्रस्ट आदि के कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समाजसेवी हरपाल ढांडा को संस्थाओं के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर रविवार शाम को सुहागिनों ने पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर अपनी संतान की लंबी आयु की कामना की और उन्होंने सुख समृद्धि व परिवार कल्याण के लिये भी वर मांगा। इस मौके पर सिनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, रमाकांत गिरी, पप्पू प्रजापति, सुरेंद्र जोगी, राजपाल हरिनगर आदि मौजूद रहे।

Comments