श्री मां गंगे सावन जोत समिति के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई.
BOL PANIPAT : तहसील कैंप के प्राचीन शिव मंदिर, सनातन देव सन्यास आश्रम में श्री मां गंगे सावन जोत समिति के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से तैयार की गई । सर्वप्रथम हवन किया गया और विश्व के सर्व प्राणियों के अच्छे स्वास्थ्य व शान्ति की प्रार्थना की गई । फिर समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी व महासचिव विपिन चावला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया व कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया । देव चोपड़ा व गौरव मल्होत्रा पांच दिन के हनुमान के व्रत पर बैठे जोकि आगामी 8 अगस्त को पानीपत में व 11 अगस्त को हरिद्वार में हनुमान स्वरूप धारण करेंगे। कार्यक्रम 8 अगस्त को पानीपत व 10 और 11 अगस्त को हरिद्वार में होगा। 8 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो वृंदा एन्कलेव सैक्टर 13-17 से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चैक से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर, पटेल नगर में सम्पन्न होगी। 10 अगस्त को हरिद्वार में श्री चेतन ज्योति आश्रम में सांय सात बजे माता की चौकी होगी जिसमें रोहिता रेवड़ी पूर्व विधायिका व सुरेन्द्र रेवड़ी, समाजसेवी मुख्य अतिथि होंगे और विनोद कमल एण्ड पाटी, पंचकूला वाले महामाई का गुणगान करेंगे। दिनांक 11 अगस्त को सावन जोत शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो श्री चेतन ज्योति आश्रम नजदीक सूखी नदी भोपतवाला हरिद्वार से चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा मैया की आरती के बाद सम्पन्न होगी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय पालीवाल प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी व अशोक मेहता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाबी महासभा होंगे। हर कार्यक्रम के उपरांत विशाल अमृततुल्य भण्डारा होगा। पानीपत से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि समिति की एक और सामान्य बैठक कल दिन बुधवार को सांय 7.30 बजे श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर, तहसील कैम्प, पानीपत में होगी जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को ड्यूटियां सौंपी जाएंगी । आज की बैठक में मुख्य रूप से सतकरतार आनन्द, यश माटा, कमल नयन वर्मा, सुरेश कामरा, सुनील थम्मन, जय भगवान ग्रोवर, पाशी मल्होत्रा, सतीश बाबा, पंडित आत्म प्रकाश, सीमा मल्होत्रा, पारस चावला, पंकज खुसरीजा, बंटी बजाज, विपिन चावला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments