Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


समाजसेवी मोहित शर्मा सैकड़ो युवा साथियों सहित भाजपा युवा मोर्चा में शामिल

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 10, 2023 Tags: , , , , ,

– युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा और जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पटका पहनाकर किया शामिल

BOL PANIPAT : स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला प्रभारी प्रमोद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ• अर्चना गुप्ता, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष बलिंदर आर्य ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजसेवी मोहित शर्मा ने अन्य साथियों सहित आए हुए अतिथियों को फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। भारत माता की प्रतिमा भेंट सम्मान स्वरूप भेंट की। तत्पश्चात भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिलाध्यक्ष डॉ• अर्चना गुप्ता, हरपाल ढांडा और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलिंदर आर्य ने पार्टी का पटका पहनाकर समाजसेवी मोहित शर्मा व उनके साथ आए सैकड़ो साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। गौरतलब है कि मोहित शर्मा पिछले 7 वर्षों से नई सोच सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के कार्य कर रहे है। अनेकों धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानीपत की पावन धरती से शुरू किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रभावित होकर मोहित शर्मा और शीतल शर्मा (भाई – बहन) ने “बेटा बेटी एक समान घर की पहचान बेटी के नाम” एक अभियान की शुरुआत कर पानीपत शहर में लगभग 1000 बेटियों के नाम के नेम प्लेट घरों के बाहर लगाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर समाजसेवी मोहित शर्मा ने साथियों से विचार विमर्श कर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होने से उनके सभी साथियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने कहा कि आज के समय में युवा ही समाज के रीड की हड्डी है और युवाओं का समाज में एक अहम रोल है। राजनीति में भी युवाओं को बढ़-चढ़कर अपनी रुचि दिखानी चाहिए ताकि एक सभ्य समाज की कल्पना की जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में युवाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। पार्टी में शामिल होने पर सभी साथियों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ• अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि हमें जमीन स्तर पर प्रधानमंत्री व भाजपा पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार करना है ताकि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का प्रचार प्रसार हो सके और उन्हें विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी राजू शर्मा, संदीप वर्मा, किरण शर्मा, किरण कौर, ममता, करण, साहिल अरोरा, ऋषभ, आचार्य राजेश शर्मा, विरेंद्र सुधाकर, जतिन,मोनू, बली, मयंक, राहुल, पारस, हर्ष सम्मी, प्रिंस सिंह, अनुराग चुग, विनय मल्होत्रा, सुशील पहलवान, अनमोल, करण, विशाल व अन्य साथी उपस्थित रहे।

Comments