Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


पूर्व पार्षद स्व. हरीश शर्मा की प्रतिमा अनावरण. पानीपत के लोगों ने स्व. हरीश शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि.

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 2, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 मार्च, जीटी रोड तहसील चौक पर भारतीय जनता पार्टी पानीपत के दिग्गज नेता, गरीबों के मसीहा एवं पूर्व पार्षद स्व. हरीश शर्मा की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया| समारोह के मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया रहे और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे| पूर्व मेयर अवनीत कौर विशेष अतिथि रहीं| समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की| समारोह को भाजपा वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सलूजा, सुरेश गुम्बर, पार्षद अंजलि शर्मा और शकुंतला गर्ग ने भी संबोधित किया | इससे पहले सांसद संजय भाटिया ने प्रतिमा का अनावरण किया| समारोह में वंदेमातरम्, भारत माता की जय और हरीश शर्मा अमर रहे के नारे बार-बार लगते रहे|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भाटिया ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर अनेक ऐसे नेता व स्वयंसेवक पैदा हुए हैं जिन्होंने न केवल पानीपत का नाम रोशन किया बल्कि गरीब उत्थान के लिए भी देश प्रदेश में इस शहर का नाम रोशन किया है| स्व. हरीश शर्मा का नाम भी ऐसी ही शख्शियतों में शामिल है | पूर्व पार्षद हरीश शर्मा का जनता इतना अधिक लगाव था कि पानीपत शहर का कोई भी व्यक्ति रात के 12 बजे भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके घर का दरवाजा खटखटा सकता था| उनकी कमी पनीपत के लोगों को हमेशा खलती रहेगी| उन्होंने कहा कि वे कर्मठ नेता ही नहीं मेरे बचपन के मित्र भी थे और मैं उनके साथ अति गंभीर समस्याओं पर विचार करके समस्याओं का समाधान करने में सफल हो जाता था |

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद विज ने कहा कि वे पानीपत के ऐसे जुझारू और समाजसेवी नेता थे जो बिना किसी झिझक के अपनी बात वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रख कर मनवा लेते थे और उनके इन्ही गुणों के कारण वे लगातार तीन बार पानीपत नगर निगम के नगर पार्षद चुने गए| आज उनकी पुत्री अंजलि शर्मा वार्ड 3 की नगर पार्षद बन कर उनके सपनों को साकार कर रही है|
जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि स्व. हरीश शर्मा से मेरा भी बचपन का नाता रहा है| उनमें अन्तोदय की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी | उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि उनकी पूर्ति होना असंभव है| ऐसे नेता सैंकड़ों वर्षों में एक बार जन्म लेते हैं |

Comments