सनौली खुर्द गांव में ग्रामीणों की मांग पर समाजसेवी मुकेश त्यागी ने कराई जोहड़ की सफाई
BOL PANIPAT : बापौली, 26 फरवरी (प्रीति शर्मा) , गांव सनौली खुर्द स्थित शिव मन्दिर के पास वाले जौहड़ के ओवर फ्लो होने से आस-पास के ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीण शासन-प्रशासन से गुहार लगा कर थक चुके थे पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। शनिवार को ग्रामीणों की इस बड़ी परेशानी को देखते हुए गांव के ही समाजसेवी मुकेश त्यागी आगे आए और जेसीबी बुलाकर जौहड़ की खुदाई करवाई गई। जिसके बाद गलियों व नालियों मे खड़ा गंदा पानी निकल पाया। वहीं इस समस्या के समाधान के बाद मौहल्ला वासियों ने भी राहत की सांस ली।
वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुकेश त्यागी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का हल करने के लिए वह हर समय तैयार हैं। उनसे जितना संभव हो सकेगा वह ग्रामीणों की अपने स्तर पर सेवा व सहायता करते रहेंगे। वहीं मौहल्ला वासियों ने मुकेश त्यागी का आभार जताया।
इस अवसर पर बालेश्वर फौजी, टीटू झलार, विनोद झलार ,भालू , ईश्वर त्यागी ,परवीन त्यागी आढ़ती, रामदत्त त्यागी, विजय झलार आदि ने बताया कि पिछले दो महीने से सभी ग्रामवासियों गलियों में गंदा पानी भरा होने की वजह से घर से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ से भी की व उपायुक्त कार्यालय में भी भिजवाई थी। पर उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। आज समाजसेवी मुकेश त्यागी के संज्ञान में मामला लाया गया तो उन्होंने तुरंत जेसीबी मंगाकर जौहड़ की सफाई कर उनकी समस्या का समाधान कराया।

Comments