अधिकारी जब जन समस्याओं को अपनी समस्या समझेंगे तभी निदान संभव: उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया
-जनता समाधान शिविर में किसी भी शिकायतकर्ता से नहीं होगा अन्याय
-शिविर में पुलिस विभाग व क्रीड से संबंधित समस्याएं पहुंची
-समाधान शिविर में आई 70 शिकायतें, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश
BOL PANIPAT , 16 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिहं की दुरगामी सोच के तहत जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने को लेकर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में जिले के नागरिक प्रशासन द्वारा समन्वय स्थापित कर जिस तरह से आम जन की समस्याओं का निदान करते है उनकी कार्य क्षमता व कार्य शैली से प्रभावित है। यही वजह है कि आम जन की समस्याओं का तत्काल निदान हो रहा है।
उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरूवार को जिला सचिवालय सभागार में आम जन की समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि नागरिकों के साथ किसी भी तरह का वे अन्याय नहीं होने देंगे। वे उनकी तकलीफ से वाकिफ है। आम जन की समस्याओं का निश्चित समय अवधि में निदान हो यही मुख्यमंत्री का ध्येय है व यही प्रशासन का उददेश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता कि तकलीफों को जब अपनी तकलीफ समझ कर कार्य करेंगें तो निश्चित रूप से समाधान होगा।
जनता समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे अनिल कुमार वासी गंगा राम कॉलोनी ने प्रशासन से प्रार्थना की कि फैक्ट्री में कार्य करते वक्त उनकी हाथ की उंगली कट गई। फैक्ट्री मालिक ने उनकी स्थिति को देखते हुए मदद नहीं की। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। उन्होंने उपायुक्त से संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने डिप्टी डायरेक्टर सेफ्टी एंड हैल्थ को जांच के निर्देश दिए।
प्रार्थी सुनिता ने उपायुक्त से निवेदन किया कि मेरे पति राजपाल की मृत्यु हो चुकी है। निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। जो कि अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में सहयोग करने के लिए प्रार्थना की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
प्रार्थी राजकुमार ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि एचएसआईडीसी पानीपत में 25 पार्ट 1 व 2 में प्लाट निकाले थे। उन्हें 3 साल से ज्यादा समय हो चुका है। उनके 10 हजार रूपये बगैर वजह के काट लिये गए। उन्होंने इस कार्य में सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने एचएसआईडीसी को मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी हरभजन सिंह वासी माडल टाऊन ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उन्होंने 500 गज का प्लाट लिया था। लेकिन उसकी रजिस्ट्री आज तक मेरे नाम नहीं हुई है। उपायुक्त ने सीएमसी को इस मामले पर जांच करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता गीता वासी शिव नगर ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि गंदे पानी का सडक़ पर पसराव होने के कारण लोगों को आने जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त तत्काल संबंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता यशपाल ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि थाना शहर में बने क्वाटर के लिए पब्लिक हैल्थ द्वारा डाली गई पानी की अवैध लाइन व बिना मीटर के दिए गए कनेक्शन पर कार्यवाही करने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
प्रार्थी किशनलाल वासी वार्ड 6 ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनकी पत्नी का 3 वर्ष पूर्व देहांत हो गया। उनकी उम्र 60 वर्ष है। उन्होंने उपायुक्त से विधुर पैंशन का लाभ देने की अपील की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायतकर्ता किशनलाल वासी सीटी चौंक ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि वह 45 वर्ष का हो चुका है। लेकिन अभी तक उसे अविवाहित पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच कर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिहं, सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments