शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारी, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी
सीएम विंडो, जन संवाद समेत विभिन्न पोर्टलों की शिकायतों की हुई समीक्षा
हर समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्ष नवीनतम रिपोर्ट के साथ स्वयं हो उपस्थित
BOL PANIPAT, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह के विशेष अधिकारी (फीडबैक) सोमांशु शर्मा ने जिले की समाधान प्रकोष्ठ, सीएम विंडो, जन संवाद और अन्य कई पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की शुक्रवार को बाद दोपहर समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायतों पर अधिकारी संज्ञान ले। 25 सितंबर को मुख्य मंत्री नायब सिंह स्वयं संज्ञान लेंगे।
समीक्षा बैठक के समापन से पूर्व उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री विंडो, जन संवाद, सी पी ग्राम्स, एसएमजीटी पोर्टल तथा समाधान प्रकोष्ठ से संबंधित लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के ऑफिस शनिवार और रविवार को खुलेंगे व अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए, ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। इसलिए अधिकारी लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें। शिकायत के निस्तारण में यदि किसी स्तर पर कोई समस्या या अड़चन है तो उसका भी तत्काल समाधान किया जाए।
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पूर्व में भेजी गई सूची में शामिल उनके विभाग
कि शिकायतों के संबंध में की गई कार्रवाई, वर्तमान स्थिति तथा निस्तारण में लगने वाले समय की स्पष्ट जानकारी साथ रखें।
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से हो।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों की समीक्षा करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की लगातार निगरानी करने तथा संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत करवाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता देकर उनका निस्तारण करवाया जाए और अनावश्यक रूप से किसी मामले को लंबित न रखा जाए।
मुख्य रूप से बैठक में पंचायत विभाग, पेंशन विभाग, कृषि,
एलडीएम,
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हों और अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मेघा, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एडीसी अंकित चौकसे,
सीईओ डॉ किरण,
एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा डीएसपी विकास चहल, डीडीए बलवंत सहारण, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, एल डी एम जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments