Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


राखी बनाने में सोनल और मेगा मेहँदी प्रतियोगिता में आरजू ने बाजी मार जीता नकद पुरस्कार 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Uncategorized , at August 8, 2025 Tags: , , , ,

रक्षा बंधन का त्यौहार पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों और रिश्तों को मजबूत करता है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT , 08 अगस्त. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर राखी बनाने और मेहँदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया I कमर्शियल आर्ट और गृह विज्ञान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इन प्रतियोगितायों में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया I नई पहल के तौर पर इस बार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम वर्ष की छात्राओं ने किया I छात्राओं का उत्साहवर्धन प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया I मेहँदी प्रतियोगिता का शीर्षक ‘मेहँदी लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ रहा I निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ मोनिका खुराना, प्रो तन्नू मेहता और प्रो निधि ने निभाई I विजेताओं को नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया I विदित रहे कि भारत वैसे भी त्योहारों और विविध आस्थाओं का देश है तथा यहाँ मनाया जाने वाला हर पर्व अनोखा एवं आकर्षक है जिसमें रक्षा बंधन एक पावन स्थान रखता है I 

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों और रिश्तों को मजबूत करने वाला त्यौहार है I कॉलेज की छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं को पहले से इस भावनात्मक त्यौहार के प्रति जागरूक करना ही इस प्रकार के आयोजनों को मनाने का ध्येय है I कामयाबी के साथ जीवन में खुशियाँ और शान्ति मिले ऐसी मंगल कामना कॉलेज करता है I इसके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्होनें कहा कि रक्षाबंधन की शुरुआत के पीछे कई पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां हैं । एक लोकप्रिय कथा के अनुसार देवताओं और असुरों के बीच युद्ध के दौरान देवराज इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने उन्हें असुरों से बचाने के लिए उनके हाथ पर एक धागा बांधा था । एक अन्य कथा में भगवान कृष्ण की उंगली कट जाने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर पट्टी बांधी थी । इसके अतिरिक्त मुगल काल में भी रानी कर्णावती द्वारा हुमायूँ को राखी भेजकर सहायता मांगने का उल्लेख मिलता है । 

डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करता है । बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं । भाई अपनी बहनों को हर मुश्किल से बचाने का वचन देते हैं । यह त्योहार न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है । 

रंग-बिरंगी और विविध डिज़ाइन वाली मेहँदी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-

प्रथम आरजू बीएससी-प्रथम 

द्वितीय साक्षी बीबीए 

तृतीय रेणु बीए-द्वितीय 

राखी बनाने की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- 

प्रथम सोनल  बीए-द्वितीय  

द्वितीय अन्नू बीए-द्वितीय  

तृतीय पारस  बीए-द्वितीय 

Comments