दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में उ़द्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उ़द्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एव मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने मुख्यातिथि सुरेश गाँधी और नमन को पुष्पगुच्छ भेंट किया और बच्चों ने स्वागत गीत गाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार एवं आय के स़्त्रोतों से अवगत कराना रहा। इसके साथ-साथ कौश्ल विकास के माध्यम से युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इसमें विद्यालय के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय पहुँचे विजय कालरा, विनय चुघ, हिमांशु गक्खर, ऋषभ सतीजा और हार्दिक वर्मा ने प्रारंभ से लेकर कामयाब होने तक और उद्योग कला और कृषि के क्षेत्र में छिपे अवसरों, संभावनाओं, कठिनाइयों और समाधानों के विषय में जानकारी देकर बच्चांे को प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों को अभी से पता होना चाहिए कि भविष्य में उनके सामने सरकारी विभागों एवं निजी क्षेत्र में किस प्रकार के रोजगार के विकल्प उपलब्ध होंगे। केवल मेहनती युवा ही जीवन में सफल होते है क्योंकि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं हैं और मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सका है।

Comments