अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई; “ऑपरेशन आक्रमण” पानीपत पुलिस की 79 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 69 आरोपी किए गिरफ्तार.
-अवैध 4 देसी पिस्तौल, 360 ग्राम अफीम, 240 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब, चोरी के 2 मोबाइल व 14350 रूपए की नगदी बरामद
-3 पीओ व पुराने संगीन मामलों के 4 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 11 दिसम्बर 2023, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए 10 दिसम्बर को रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दंबिस देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त 69 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 79 टीमें गठीत कर जिसमे कुल 309 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें रविवार सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दंबिस देते हुए गैर कानूनी कार्यों व आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अभियान के तहत 16 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत 15 अभियोग दर्ज किए गए इनसे 240 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जूआ सट्टा खाईवाली कर रहे 13 आरोपियों को दाव पर लगी 12010 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर गैम्बलिग एक्ट के तहत 9 अभियोग दर्ज किए, 2 आरोपियों को 360 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 2 अभियोग दर्ज किए, 4 आरोपियों को अवैध देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत 4 अभियोग दर्ज किए गए।
इसके अलावा स्नैचिंग व चोरी के 7 मामलों में 11 आरोपियों काबू कर जिनसे चोरीशुदा 2 मोबाइल फोन व 14350 रूपए की नगदी बरामद की गई। इसके साथ की 3 पीओ व संगीन मामलों के फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही पुराना आपराधिक मामलों के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे। सूचना देने वाले की पहचा पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments