Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी, घर व जिम में चोरी व पार्किंग से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. चार वारदातों को खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 जुलाई 2025, सीआईए वन पुलिस ने फैक्टरी, घर व जिम में चोरी व पार्किंग से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को वीरवार शाम को अंसल गेट नंबर 3 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गीता कॉलोनी नूरवाला निवासी नीरज व मोहम्मद सारूज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों के से चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार संदिग्ध किस्म के दो युवक बाइक पर प्लास्टिक कट्टे में सामान रखकर अंसल गेट नंबर तीन के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान गीता कॉलोनी नूरवाला निवासी नीरज पुत्र जयभगवान व मोहम्मद सारूज पुत्र दिन मोहम्मद के रूप में बताई। बाइक की सीट पर रखे प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चेक किया तो एक पानी की मोटर व स्क्रैप मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त सामान 29 जून की रात भैसवाल रोड पर स्थित एक फैक्टरी से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में अंसल निवासी रमेश मलिक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी मोहम्मद सारुज ने उक्त वारदात के अतिरिक्त साथी आरोपी नीरज के साथ मिलकर घर से एक मोबाइल व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर एक बाइक व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे संबंधित थाना में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। दोनों आरोपी फैक्टरी से चोरी की पानी की मोटर व स्क्रैप को बाइक पर रखकर बेचने के लिए वीरवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटर, स्क्रैप व दो मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा हुआ

आरोपी मोहम्मद सारूज ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 19 अप्रैल 2022 को कोर्ट परिसर की पार्किंग से एक बाइक चोरी की। थाना शहर में गांव रिसालू निवासी सतीश पुत्र शेरसिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

दोनों आरोपियों ने 29 जून की रात भैसवाल रोड पर स्थित एक फैक्टरी से पानी की मोटर व स्क्रैप चोरी किया। थाना तहसील कैपं में रमेश मलिक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

दोनो आरोपियों ने 2 मार्च को बबैल गांव में घर से एक मोबाइल चोरी किया। थाना सेक्टर 13/17 में बबैल निवासी राजेश पुत्र कुडाराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

आरोपी मोहम्मद सारूज ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 6 मार्च को असंध रोड पर स्थित जिम से मोबाइल चोरी किया। थाना माडल टाउन में लतीफ गार्डन निवासी सुभाष पुत्र चंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments