Monday, October 19, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव में 865 बूथों पर अधिकारियों की मूल भूत सुविधाओं का रखा जायेगा विशेष ध्यान: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 26, 2024 Tags: , , , ,

-अधिकारी एक सैनिक की तरह अपनी डयूटी का करें निर्वहन।

-रिपोल ना हो इसका रखेंगे विशेष ध्यान

-हर कर्मचारी को चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करनी होगी

BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। लोकसभा 2024 के आम चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर जिला में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार को जीटी रोड स्थित आर्य.पी.जी. कालेज के सभागार में सवेरे व सांय काल में दो चरणों में चुनाव पायलट को लेकर अंतिम दिन की रिहर्सल का आयोजन किया गया व अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। पायलट रिहर्सल में कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी पोलिंग अधिकारियों को सौंपी गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया ने रिहर्सल में पहुंचे पीओ व एपीओ को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी डयूटी को बोझ ना समझे। इसे उत्सव की तरह मनाएं। दिल से कार्य करने वालों को कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। इस बात की बांध गांठ बांध ले कि दोबारा किसी भी बूथ पर पोल की नोबत ना आये।  865 बूथों पर चुनाव में अधिकारियों को मूल भूत सुविधाएं दी जायेंगी। लाने व ले जाने के लिए अच्छी बसों की व्यवस्था की जायेगी। अच्छे खाने व शौचालय की व्यवस्था की जायेगी। वे स्वयं जाकर इनका निरीक्षण करेंगे। उनकी हर प्रकार से हिफाजत करना हमारा प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को एक सैनिक की तरह अपनी डयूटी का निर्वहन करना है व विकल्प के हिसाब से मतदान भी करना है और लोगों को जागरूक भी करना है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी अपरिहार्य स्थिति मे अधिकारियों द्वारा मैसेज भेजने पर 5 मिनट में फोन पर जवाब दिया जाएगा और उन्हें प्रशासन  द्वारा मदद दी जायेगी। उपायुक्त ने सभी को अपना मोबाईल नंबर  भी सांझा किया व चुनाव को लेकर सुझाव भी मांगे।
    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती को लेकर सभी कार्य छोडकऱ हमने चुनाव में अपनी डयूटी को निभाना है। चुनाव में जिनकी डयूटी लगाई गई है वे डयूटी को जिम्मेदारी से निवर्हन करें।
    प्रशिक्षण को सही तरीके से करें ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने को लेकर पूरी मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहें।  पोलिंग पार्टी को समय पर बूथों पर पहुंच कर अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। ईवीएम को अकेले नहीं छोडऩा है।
    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो कर्मचारी व अधिकारी डयूटी के दौरान गैर हाजिर रहेंगे आयोग उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा, इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भी डयूटी लगाई गई है। मतदान का समय सवेरे सात बजे से सांय छ बजे तक रहेगा जिसमें हर कर्मचारी को चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करनी होगी। उनके खाने ठहरने की पूरी व्यवस्था की जायेगी।
  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमने देश के लिए इस चुनाव में अहम भूमिका निभानी है। किसी भी तरह की चुनाव संबंधित समस्या अगर आती है तो वे मुखिया होने के नाते पोलिंग पार्टी व अधिकारियों के साथ होंगे। पोलिग के लिए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।
    इस मौके पर चुनाव कार्यालय के अधिकारियों ने पायलट रिहर्सल में भाग ले रहे अधिकारियों को चुनाव की बारिकीयों के बारे में जानकारी दी। बीआर सी विक्रम सहरावत ने सभी को मंच के माध्यम से ईवीएम का डेमों दिखाया व ईवीएम से जुड़ी जानकारियां दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक ,एसडीएम समालखा अमीत कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव,निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।

Comments