Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी वीरेंद्र दहिया दिखे एक्शन मोड में.सवेरे सवेरे किया देवीलाल पार्क का औचक निरीक्षण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 15, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अप्रैल। डीसी वीरेंद्र दहिया कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। शनिवार को उन्होंने सुबह-सुबह स्थानीय देवी लाल पार्क का औचक निरीक्षण कर वहां की बदहाल व्यवस्था को सुधारने की कवायद करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि सोमवार तक पानी और शौचालय की खस्ता हालत को दुरुस्त घर इन्हें सुधारा जाए। यही नहीं 30 अप्रैल तक पार्क में और भी अनेक सुधार आमजन को देखने को मिलेंगे।
डीसी वीरेंद्र दहिया सुबह अकेले बिना गनमैन के सैर करने पहुंचे तो उन्होंने वहां सैर करने आए स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। फिर उन्होंने दोबारा 10 बजे विभिन्न संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पार्क का दौरा किया और उन्हें निर्देश दिए कि सोमवार तक आमजन के लिए शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त करें यही नहीं आगामी 30 अप्रैल तक पार्क की बदहाल व्यवस्था को भी सुधारा जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि पार्क में किसी भी तरह के एवं चनीय और गैर सामाजिक तत्व के लोग ना आए यही नहीं उन्होंने कहा कि पाक के बाहर दुकान पर पीने का पानी नारियल पानी जूस इत्यादि की व्यवस्था करवाई जाए ताकि जो लोग यहां शेयर करने आते हैं वह इन पौष्टिक पदार्थों को पी सकें।

Comments