Thursday, August 6, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं की सुविधाओं का रखना होगा विशेष ध्यान : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 5, 2024 Tags: , , , ,

-महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने 9 दिसम्बर के प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर किया सभा स्थल का निरीक्षण
-प्रधानमंत्री का आगमन जिले व प्रदेश के लिए गौरव की बात: शहरी विधायक प्रमोद विज
-अधिकारियों को विभागीय अनुसार सौंपी गई जिम्मेदारियां : अतिरिक्त उपायुक्त

-प्रधानमंत्री ने पानीपत की धरा से 9 वर्ष पूर्व दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश : भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट

BOL PANIPAT , 5 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने गुरूवार को सैक्टर 13-17 में 9 दिसम्बर को आयोजित किये जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
    मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में महिलाएं शिरकत करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
      मंत्री ने कहा कि सभा स्थल पर महिलाओं के लिए पानी की विश्ेाष व्यवस्था करनी होगी। महिलाओं के लिए शौचालय से संबंधित टायलेट की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचनी वाली महिलाओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान देना होगा।
    मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बैठने की बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए। दूर दराज से आनी वाली महिलाओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पर ध्यान देना होगा। उनके लिए भोजन की व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा। महिलाएं समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
      पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि ऐतिहासिक भूमि पानीपत में प्रधानमंत्री का आगमन जिले ही नहीं प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। इसमें किसी तरह की कोर कसर नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंच का निरीक्षण भी किया।
      अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने बताया कि 9 दिसम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासन गंभीर है। अधिकारियों को विभागीय अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निवर्हन करें व इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने में अपनी भूमिका निभायें।
      भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत की धरा से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का संदेश  दिया था जिसका असर पूरे देश दुनिया में दिखाई दे रहा है। आज बेटियां कई क्षेत्रों में बेटों को भी पछाड़ कर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments