Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषद की विशेष बैठक 2 मार्च को : उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 1, 2026 Tags: , , , , , ,

-विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सदन में होगा फंड और योजनाओं पर मंथन

BOL PANIPAT , 1 मार्च। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला परिषद की विशेष बैठक 2 मार्च सोमवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में परिषद् प्रधान ज्योति की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद डॉक्टर किरण के अनुसार यह बैठक जनहित एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई है। प्रधान एवं अन्य पार्षदों द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर बैठक की तिथि निर्धारित की गई है, ताकि विभागीय विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को समय पर शुरू कर सुचारू रूप से क्रियान्वित किया जा सके।
बैठक में जिला परिषद के अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही 15 वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के तहत प्राप्त फंड का आंकलन और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर उन्हें तेज गति से आगे बढ़ाने की रणनीति भी तय की जाएगी।
विशेष बैठक में जिला परिषद के समस्त पार्षदगण, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पदेन सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Comments