खेल विभाग ने छात्रवृति के लिए बढ़ाई तिथि
BOL PANIPAT , 7 मई : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा खेल उपलब्धियों के आधार पर एससी और दूसरी जातियों के पात्र खिलाड़ियों से छात्रवृति के आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है । अब पात्र खिलाड़ी 20 मई तक अपने आवेदन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं । जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि पहले यह तिथि 30 अप्रैल रखी गई थी । इसके बाद खेल निदेशालय के निर्देशों पर तिथि को बढ़ा दिया गया है । अब खिलाड़ी 20 मई तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि पात्र खिलाड़ियों को आवेदन के साथ परिवार पहचान पत्र लगाना अनिवार्य होगा । एस.सी. और दूसरी जातियों के पात्र खिलाड़ियों से छात्रवृति के दिशा निर्देश एवं आवेदन पत्र विभागीय वैबसाइट पर अपलोड किये जा चुके हैं ।

Comments