Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद बापौली खण्ड के गांव शिमला गुजरान व बहरामपुर पहुंची।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 11, 2023 Tags: , , , , ,

-शिमला गुजरान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद छोक्कर ने और बहरामपुर गांव में सुलेख डीडवाडा ने दिलवाई हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ

BOL PANIPAT , 11 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद बापौली खण्ड के गांव शिमला गुजरान व बहरामपुर पहुंची। भाजपा नेता विनोद छोक्कर ने गांव शिमला गुजरान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस की जो राह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाई उस पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सुशासन से सेवा को सुनिश्चित किया। आज सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल रहा हैं।

 आज युवाओं को योग्यता और मैरिट्र के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं और सरकार पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं, जिससे की प्रत्येक प्रात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलें। किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम मिल रहें हैं।
भाजपा नेता सुलेख डीडवाडा ने गांव बहरामपुर में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कहा कि पिछले नौ सालों में हरियाणा में सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ व्यवस्था में आए बदलावों से हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ हैं। व्यवस्थाएं जब घर तक पहुंचने लगती हैं तो जीवन कैसे बदलता है यह प्रदेशवासी अब महसूस करने लगे हैं।
         उन्होंने कहा कि खर्ची-बिना पर्ची के युवाओं को योग्यता और मैरिट्र के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सरपंच को अभिनंदन पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में ड्रोन का डेमो भी दिखाया गया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी सांझा किए। इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी सत्यवान मान,बीडीपीओ शक्ति सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments