Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा विधानसभा के राणा माजरा गांव में प्रवास किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 9, 2024 Tags: , , , ,

-गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता करेंगे गांव में प्रवास।

BOL PANIPAT : भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से ‘गांव चलो अभियान’ की शुरूआत की गई है। जिसके तहत राणा माजरा गांव में डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रवास किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत करने का उद्देश्य आम जनता तक भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित व एकजुट होकर सरकार की नीति व योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। एक सेतु की तरह सरकार के साथ समन्वय व तालमेल रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा सच हो रही है। डॉ अर्चना गुप्ता ने राणा माजरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से संवाद किया एवं गांव वालों से सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की  और गांव वालों से फीडबैक भी प्राप्त किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने बूथ समिति की बैठक को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को गांव में तेजी से प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने संबोधित में कहा कि मनोहर सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 3000 किया और बिना पर्ची खर्ची के लाखों युवाओं को रोजगार देने का काम किया है।

Comments