नगरपालिका चुनाव के बाद भाजपा ने किया ग्रामीण क्षेत्र में फोकस
नरेश गाहल्याण हुए भाजपा में शामिल
BOL PANIPAT : समालखा। आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई आयामों को गढ़ रही है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आज हम जो कुछ भी हैं इन्हीं पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत है। हम कार्यकर्ताओं की दम पर ही विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हैं। ये शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जौरासी खास में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने इस अवसर पर नरेश गाहल्याण को पार्टी में शामिल करवाया। जनसभा में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का महिलाओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे पास नीति है, नीयत है, नेता, जज्बा है, लक्ष्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए कई कार्य किए हैं। सेवा हमारे रग-रग में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में सिर्फ देश को बर्बाद किया है। उनके तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि वे एक रुपए केंद्र से भिजवाते हैं, लेकिन हितग्राही तक 10 पैसे ही पहुंचते हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसा नहीं होता है। अब तो सीधे बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होती है। अब सरकारी योजनाओं में कोई भ्रष्टाचार नहीं करता है।
अब जातिवाद, वंशवाद मुद्दे नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ते थे, लेकिन उस समय कांग्रेस के मुद्दे जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद होते थे, लेकिन अब चुनावों में मुद्दे गरीब, शोषित आदिवासियों का कल्याण, उनका उत्थान हो गया है। अब मोदी है तो मुमकिन है, यह राजनीति का स्लोगन बन गया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। गरीबों का जीवन बदल रहे हैं, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले ये सुनिश्चित कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने सभी योजनाएं आनलाईन एक क्लीक पर उपलब्ध करवाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री बीमा योजना जैसी सैकड़ों योजनाओं का लाभ आम जन मानस को मिल रहा है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मंजीत डिकाडला,अशोक कुच्छल, सुशील जिंदल,अनिता चावला,सुभाष कुहाड़,योगेश मनाना,अनिल शर्मा,परविंदर जौरासी, नरेंद्र शर्मा,सतबीर छोक्कर, सुरेन्द्र आर्य,सरपंच पूनम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments